Home » मध्य प्रदेश » इंदौर » पूर्व सीएसके क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने वाईएसआरसीपी में शामिल होने के कुछ दिनों बाद जगन मोहन रेड्डी को छोड़ दिया

पूर्व सीएसके क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने वाईएसआरसीपी में शामिल होने के कुछ दिनों बाद जगन मोहन रेड्डी को छोड़ दिया

EX CSK cricketer Ambati Rayudu quits Jagan Mohan Reddy YSRCP days after joining

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के साथ अंबाती रायुडू।
– फोटो : YSRCParty/X

विस्तार


भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू को राजनीति रास नहीं आई। वह दो हफ्ते तक भी इस पिच पर नहीं टिक पाए। 28 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले अंबाती रायुडू ने छह जनवरी को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शनिवार को पार्टी छोड़ने और थोड़े समय के लिए राजनीति से दूर रहने की घोषणा की। अपने अचानक लिए गए फैसले के पीछे का कारण बताए बिना रायुडू ने कहा कि वह उचित समय पर अपने अगले कदम के बारे में बताएंगे।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व क्रिकेटर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ”मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मैंने वाईएसआरसीपी पार्टी छोड़ने और कुछ समय के लिए राजनीति से बाहर रहने का फैसला किया है। आगे के फैसलों के बारे में उचित समय पर अवगत कराया जाएगा।”

जगन मोहन रेड्डी की उपस्थिति में हुए थे पार्टी में शामिल

मई 2023 में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास लेने वाले रायुडू पिछले हफ्ते आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी में शामिल हुए थे। उन्हें मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, उपमुख्यमंत्री के नारायण स्वामी और राजमपेटा लोकसभा सदस्य पी मिथुन रेड्डी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल कराया गया था।

पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम का सदस्य रहे रायुडू

अंबाती रायुडू को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने का मौका मिला है। वह 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के सदस्य थे। इसके अलावा जब चेन्नई सुपरकिंग्स 2018 और 2021 में विजेता बनी थी तो वह धोनी के साथ थे।

अंबाती रायुडू का वनडे करियर

रायुडू ने भारत के लिए भी वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। देश के लिए 55 मैच खेलने वाले अंबाती रायुडू ने 50 पारियों में 47.06 के शानदार औसत से 1694 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 79.05 का रहा है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन शतक लगाए। 124 रन उनका सबसे बड़ा स्कोर रहा। इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक भी निकले।

Source link

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This