Home » मध्य प्रदेश » इंदौर » नोएडा क्राइम न्यूज़: नोएडा में ईरानी लड़की की हत्या, रिश्तेदार ने चाकू से काटा

नोएडा क्राइम न्यूज़: नोएडा में ईरानी लड़की की हत्या, रिश्तेदार ने चाकू से काटा

Noida Crime News: Iranian Girl Murdered In Noida, Relative Cut Her With A Knife

युवक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नोएडा के सेक्टर 116 स्थित घर में ईरान की रहने वाली एक युवती को आपसी विवाद में रिश्तेदार ने चाकू मार दी। इसमें युवती की अस्पताल में मौत हो गई। ईरान का यह परिवार सेक्टर 116 के तीन फ्लैट में रहता है। कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नोएडा जोन की एसीपी थर्ड शैव्या गोयल का कहना है कि ईरान का रहने वाला एक परिवार सेक्टर 116 में रहता है। शुक्रवार देर रात को ईरानी युवती 22 वर्षीय जीनत की उसके दूर के रिश्तेदार इमरान हाशमी सिर्फ किसी बात पर विवाद हो गया था। 

इसके बाद इमरान ने चाकू से जीनत पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जीवन को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। ईरान का रहने वाला यह पूरा परिवार नोएडा में कपड़े के कारोबार से जुड़ा हुआ है। 

कई महीनो से नोएडा में ही रह रहा है। एसीपी ने बताया कि इस मामले में कोतवाली सेक्टर 113 में एफआईआर दर्ज की गई है और परिवार के चार लोग पुलिस के हिरासत में हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

Source link

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This