Home » ई-पेपर » जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

पटना । जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र चंद्रवंशी ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर तमाम अति पिछड़ा समाज के तरफ से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डॉ. धर्मेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि अतिपिछड़ी जातियों के आरक्षण को 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशन करने वाले हमारे नेता नीतीश कुमार को अतिपिछड़ा समाज हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का लक्ष्य बिहार को विकास के मामले में नंबर वन राज्य बनाना है। आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के सभी 40 सीटों पर बिहार की एनडीए सरकार जीत दर्ज करेगी। जिसमें अतिपिछड़ा समाज की अहम भूमिका होगी।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This