गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
अभियान का शुभारंभ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर बच्चों को गोली खिलाकर किया गया । अभियान में लोदीपुर की आशा रंजू देवी का सहयोग बाल संसद की शिक्षा मंत्री सलोनी प्रिया, स्वीटी कुमारी, कल्पना कुमारी सहित अन्य बच्चों ने किया। चिकित्सा पदाधिकारी सहित हेल्थ मैनेजर का स्वागत विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षिका रिंकू कुमारी देवी एवं ज्योति भारती ने पुष्प कुछ देकर किया ।चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार ने सुरक्षित शनिवार के मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए फाइलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी । साथी कुपोषण के संबंध में बताते हुए कहा कि हम अच्छे तरीके से तभी पढ़ लिख सकते हैं जब हमारा शरीर स्वस्थ होगा ।और स्वस्थ शरीर के लिए पोषक तत्वों को अपने भोजन में नियमित रूप से शामिल करना बहुत जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि हरी पत्तेदार सब्जियों के अलावा दाल ,दूध ,मौसमी फलों का हम अपने भोजन में नियमित रूप से सेवन करें।








