गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
शोर शराबा के साथ पंचायत समिति की हुई बैठक।
बुधवार को प्रखंड सभागार मे पंचायत समिति की बैठक अधिकारियों के विरुद्ध आरोपों के साथ सम्पन्न हुआ . बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार ने किया . वहीं संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी उदय कुमार ने किया . बैठक का नजारा तो यह रहा कि कई महिला प्रतिनिधि के बदले प्रतिनिधि के बदले में उनके पति ने बैठक में भाग लेकर पंचायती राज अधिनियम का मजाक बनाया .
बैठक सभागार सहित बाहर प्रखंड परिसर में आम लोगों के बीच यह बैठक चर्चा का विषय बना रहा.
वहीं कई सदस्यों को बैठक की सूचना नहीं मिलने या ससमय सूचना प्राप्त न होने के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सके .
बैठक में उपस्थित सदस्यों के अनुसार पिछ्ले बैठक के प्रस्तावों के सम्बंध में बताया कि पिछ्ले बैठक में लिये गये प्रस्तावों के क्रियान्वयन की खानापुर्ती मात्र अधिकारियों ने की है .
जिसके कारण पिछ्ले बैठक के प्रस्तावों में दर्ज कुछ को छोड़ वाकी समस्याएं अभी भी यथावत बनी है .
बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सम्बंधित विभाग के अधिकारी ही बैठक में खुद आयें उनके द्वारा भेजे गये प्रतिनिधि की उपस्थिति मान्य नहीं होगी . बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति भी नाराजगी व्यक्त किया गया . बैठक में मुख्य रुप से बीपीआरओ और आपूर्ति पदाधिकारी अनुपस्थित थे . बैठक में उप प्रमुख रोहित कुमार , मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह , जानकी देवी,उमेश प्रसाद सिंह , विमल देवी , मुन्नी देवी , विकास कुमार, राजेश गुप्ता , केशरी देवी, पंचायत समिति सदस्य विश्वनाथ राय , ममता देवी , सुबोध कुमार, राजेश पासवान , राजकुमार साह, रुस्तम कुमारी के अलावे अंचलाधिकारी अंशु कुमार , चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार ,थानाध्य्क्ष अरविंद कुमार , बीईओ सुशील कुमार , आँगनबाड़ी प्रवेक्षिका शारदा शक्ति के अलावे अन्य उपस्थित रहे.








