Home » अपराध » ज़मीन के नाम पर महिला ने लगाया ठगी का आरोप

ज़मीन के नाम पर महिला ने लगाया ठगी का आरोप

गोरौल थाना क्षेत्र के ग्राम ठिकहां बहादुरपुर  में जमीन के नाम पर लाखों रुपया ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है.
  इस सम्बन्ध में गांव की ही नीतू कुमारी के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि मेरे गांव के ही एक व्यक्ति ने आकर कहा कि उसे रुपये की बहुत जरूरत है. रुपये के  बदले में  वह जमीन केवाला करनें की बात कही.   जिसके बाद पीड़िता ने 4 लाख 75 हजार रुपया अग्रिम राशि दिया और सबुत के तौर पर  कई लोगों के सामने महादनामा भी बनवा लिया .
इसी बीच जमीन वाले ने धोखाधड़ी कर जमीन को अपने पुत्र के नाम से  केवाला कर दिया और पैसा भी वापस नहीं किया .
इस मामले में अनिल झा, रमेश कुमार झा, एवं गणेश कुमार झा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है .

  वहीं  दूसरी ओर अनील झा के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि   उसके दोनों पुत्रों की शादी हेतु हाजीपुर लड़की देखने के लिए नीतू ने  बुलाया था . वहीं पर कई  अज्ञात व्यक्ति पहले से मौजूद थे सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट किया और सादा स्टाम्प पेपर पर जबरन  हस्ताक्षर करा लिया .
इतना ही नहीं उसके बहु के साथ भी छेड़खानी करते हुए बलात्कार करने का प्रयास  किया.
इस मामले में अभिनाश कुमार तरुण, नितु कुमारी, शाहील कुमार, गौतम कुमार,  अमरेन्द्र झा उर्फ तिरपाल झा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This