गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई विदाई
गोरौल नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर स्थानांतरण होने के वाद नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सोनू कुमार राय को विदाई दिया गया. उन्हें अंग बस्त्र एवं पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन कौशर परवेज खान ने किया. विदाई समारोह में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र दास ने कहा कि श्री राय एक सच्चे कर्तव्य निष्ठ व्यक्ति थे . मात्र 4 महीने तक सेवा करने के बाद स्थानांतरण हुय है. वे हमेशा अपने कार्यो से आम लोगो के बीच चर्चा में रहते थे. ये एक अच्छे इंसान के साथ साथ अपना काम ईमानदारी पूर्वक पूरा किया . इनके द्वारा की गई कार्य को लोग सदा याद रखेंगे. इनका साफ सफाई के प्रति काफी फोकस रहा . इस नगर पंचायत में दिन को कौन कहे जरूरत पड़ने पर रात्रि में भी साफ सफाई कराई जाती है. आज पूरे क्षेत्र में कही भी भोज भात हो तुरंत रात्रि में गन्दगी को साफ कराया जाता है. साफ सफाई के प्रति उठाया गया इनका ठोस कदम सदा याद किया जायेगा. विदाई समारोह में समाजसेवी मनोज कुमार, संजय कुमार सिंह, भदर सिंह के अलावे वार्ड पार्षद अभय कुमार,विकास कुमार,सुजीत कुमार,उर्मिला देवी सहित अन्य अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे.








