Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » एक बंद घर में चोरों ने कीमती सामान की चोरी

एक बंद घर में चोरों ने कीमती सामान की चोरी

गोरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के एक बंद घर में चोरों ने कीमती सामान की चोरी कर ली। जानकारी अनुसार बंद घर के मेन दरवाजे पर लगे ताला काटकर आपराधिक गिरोह ने इस घटना का अंजाम दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्येक पर्व पूर्व यह गिरोह चोरी की घटना में सक्रिय होता है। जानकारी अनुसार ग्रामीणों द्वारा इस घटना की सूचना गृहस्वामी को दी गयी। तब गृहस्वामी रामकुमार ठाकुर ने गोरौल पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। पीड़ित रामकुमार ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज करने हेतु थाना में आवेदन दिया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं है। लेकिन पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


जानकार सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोह ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है।जानकारी अनुसार पुलिस को दिये गये आवेदन में पीड़ित परिवार के मुखिया रामकुमार ठाकुर ने बताया है कि वे सभी परिजन पटना रह रहे हैं । इस क्रम में विगत रात्रि चोर गिरोह ने बंद मेन दरवाजे का ताला काटकर घर के इनवर्टर, बैट्री, ट्रंक से कीमती साड़ी, गोदरेज में रखे अन्य कीमती सामान,तांबा-पीतल के कीमती बर्तन आदि चोरी कर ले गये है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This