2024 लोकसभा चुनाव को लेकर गोरौल पुलिस ने एसएसबी के जवानों के साथ गोरौल थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला.
फ्लैग मार्च को लेकर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोरौल चौक, दलित बस्ती, सोंधो ,अंधारी गाछी, राजखण्ड, कर्पूरी चौक,बेलवर, पिरापुर ,हुसैना,बहादुरपुर सहित अन्य गांवों में भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग-मार्च निकालकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है , साथ ही साथ क्षेत्र में चोरी छिपे नशीले पदार्थ का कारोबार करने वाले दुकानों को तोड़ा गया है.
फ्लैगमार्च में अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह, जयराम तिवारी, प्रशांत कुमार,शिवम कुमारी जय प्रकाश कुमार सहित दर्जनों पुलिस कर्मी शामिल थे.








