Home » Uncategorized » ट्रेन से गिर कर एक युवक हुआ जख्मी

ट्रेन से गिर कर एक युवक हुआ जख्मी

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

ट्रेन से गिर कर एक युवक हुआ जख्मी।

हाजीपुर-मजफ्फरपुर रेलखंड के रेलवे स्टेशन गोरौल एवं भगवानपुर के बीच रविवार की अहले सुबह रेलवे गुमटी  संख्या 26 के निकट लिच्छवी एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया है. जहा से डोक्टरों ने उसे सदर अस्पताल  रेफर कर दिया है.

बताया गया है कि सीतामढ़ी जिले के सैराही थाना अंतर्गत चिड़यां गांव निवासी लक्ष्मण महतो का  22 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार अपने घर से फुला भसाने के लिये एक्सप्रेस से पहलेजा घाट जा रहा था कि अचानक वह थाना क्षेत्र के खजौल गांव के निकट ट्रेन से गिर गया और बुरी तरह जख्मी हो गया,
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर जख्मी युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया और इसकी जानकारी उसके परिजनों को भी दिया.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This