Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक पर नशाखुरानी का शिकार एक युवक पाया गया है

गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक पर नशाखुरानी का शिकार एक युवक पाया गया है

गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक पर नशाखुरानी गिरोह का शिकार एक व्यक्ति पाया गया है । स्थानीय लोगों ने वेहोशी की हालत में उक्त व्यक्ति को पीएचसी गोरौल में भर्ती कराया । जहां चिकित्सक ने उसे  प्राथमिक उपचार कर अच्छे इलाज हेतू सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है । नशाखूरानी गिरोह का शिकार हुये युवक की  पहचान विद्दुपुर  थाना क्षेत्र के धबौली गांव निवासी 22 वर्षीय रविकांत के रूप में की गई है । वह बेहोशी की हालत में ही हाजीपुर से गोरौल तक भटकते हुये आ गया । लोगों ने बताया कि युवक को नशा की दवा खिलाकर सारा सामान लूट लिया और उसे कहीं सड़क किनारे छोड़कर भाग गया ,इसके बाद वह इधर उधर भटकते हुये गोरौल आ गया । जहां से पीएचसी गोरौल लाया गया । इसकी सूचना उसके परिजनों को भी दी गयी है ।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This