Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर गोरौल पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर गोरौल पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

2024 लोकसभा चुनाव को गोरौल पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर गोरौल पुलिस ने एसएसबी के जवानों के साथ शनिवार को  थाना क्षेत्र में फ्लैगमार्च निकाला. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि  क्षेत्र के गोरौल चौक, दलित बस्ती, सोंधो ,अंधारी गाछी, राजखण्ड, कर्पूरी चौक,बेलवर, पिरापुर ,हुसैना,बहादुरपुर सहित अन्य कई गांवों में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव सपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैगमार्च निकाल कर लोगो को जागरूक किया गया. साथ ही क्षेत्र में चोरी छिपे नशीले पदार्थ बेचने बाले दुकानों की भी जांच पड़ताल किया जा  रहा है.
अभी 500 से अधिक लोगो पर 107  की कारवाई किया गया है.
वहीं उपद्रवियों की भी पहचान किया जा रहा है.
फ्लैगमार्च में अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी,  संजय कुमार सिंह, जयराम तिवारी, सहित दर्जनों पुलिस कर्मी और जवान शामिल थे.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This