Home » Uncategorized » सरकारी विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ प्रारंभ होते ही मिलने लगी किताबें

सरकारी विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ प्रारंभ होते ही मिलने लगी किताबें

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। गोरौल प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होते हैं बच्चों को पाठ्य  पुस्तक मिलने लगी है। जिस पुस्तक के लिए कभी बच्चे अगली कक्षा में जाने के बाद भी कई महीने इंतजार किया करते थे ।उन पुस्तकों को अगली कक्षा में जाते ही प्राप्त करना सभी बच्चों के लिए खुशी का मौका है ।प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल पर बच्चों के बीच शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के लिए किताबों का वितरण किया गया। वर्ग बार बच्चों के बीच किताबों का वितरण करते हुए प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने कहा कि इस वर्ष समय पर किताबें मिल जाने से बच्चे काफी प्रसन्न है। साथ ही समय से सभी वर्गो का सुचारू रूप से पढ़ाई भी प्रारंभ हो जाएगी। पुस्तक वितरण में सभी वर्ग के वर्ग शिक्षक भी उपस्थित रहे ।नई किताबों के साथ बच्चों को शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने प्रतिदिन विद्यालय आने का निर्देश दिया ।साथ ही  पुस्तकों की सुरक्षा के लिए सभी पुस्तकों में जिल्द भी लगाने की बात शिक्षक के द्वारा कही गई। वर्ग 5 के छात्र छात्राओं को पाठ्य पुस्तक के साथ-साथ गणित, हिंदी, अंग्रेजी एवं पर्यावरण विज्ञान की किताबों का अभ्यास पुस्तिका भी मिला। मौके पर शिक्षिका आनंद कुमारी,विभा  रानी, ज्योति भारती, विपिन कुमार सहित अन्य मौजूद थे। अभिजीत, सत्यम, पिंटू, आयुष सहित अन्य बच्चों ने पुस्तक वितरण में सहयोग प्रदान किया।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This