Home » स्पोर्ट्स » फाइनल मैच में इस्लामपुर टीम ने बहादुरपुर को हराकर कप पर कब्जा जमा लिया

फाइनल मैच में इस्लामपुर टीम ने बहादुरपुर को हराकर कप पर  कब्जा जमा लिया

गोरौल प्रखंड स्तरीय इस्लामपुर गांव स्थित हुये क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इस्लामपुर टीम ने बहादुरपुर को हराकर कप पर  कब्जा जमा लिया । इस्लामपुर गांव में हुए प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में  बहादुरपुर टीम के कप्तान मिथुन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित ओवर में अपना सारा विकेट गंवा कर  142 रन पर ही सिमट गई । इसके जवाब में इस्लामपुर टीम के कप्तान रंजन कुमार की टीम ने निर्धारित ओवर में मात्र 6 विकेट गंवा कर अपना लक्ष्य प्राप्त कर 143 रन बना कर कप पर कब्जा जमाया । विजेता  टीम के कप्तान रंजन कुमार को कटरमाला पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि नवल पासवान  ने कप देकर सम्मानित करते हुये दोनों टीम के खिलाडियों के लिये उज्वल भविष्य की कामना की ।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This