गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर नए शैक्षणिक सत्र के लिए बाल संसद के सदस्यों का चुनाव किया गया । मध्यांतर के बाद आयोजित बाल संसद गठन को लेकर बुलाई गई आम सभा में विद्यालय के सभी बच्चों के साथ सभी शिक्षक भी शामिल हुए। आम सभा की अध्यक्षता बाल संसद की पूर्व प्रधानमंत्री काजल कुमारी के द्वारा की गई । जबकि बहुमत के आधार पर सदस्यों का चुनाव किया गया ।चुनाव से पूर्व विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार में सभी बच्चों को बाल संसद गठन के चुनाव की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई । सर्वप्रथम अनामिका कुमारी के द्वारा काजल कुमारी के नाम का प्रस्ताव प्रधानमंत्री पद के लिए किया गया। जिसका समर्थन खुशबू के द्वारा किया गया । दूसरी तरफ आदर्श कुमार ने अभिजीत कुमार के नाम का प्रस्ताव प्रधानमंत्री पद के लिए दिया जिसका समर्थन आयुष ने किया। मतदान के दौरान काजल को 38 मत प्राप्त हुए जबकि अभिजीत को 26 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार बहुमत के आधार पर काजल कुमारी बाल संसद की प्रधानमंत्री चुनी गई ।इसी प्रकार सुजीत कुमार उप प्रधानमंत्री, आयुष कुमार शिक्षा मंत्री, अभिलाषा कुमारी उप शिक्षा मंत्री, श्वेता पुस्तकालय मंत्री, पिंटू उप पुस्तकालय मंत्री, राजा जल एवं कृषि मंत्री, बुलबुल उप जल एवं कृषि मंत्री, मौसम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, दीपक उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, खुशबू खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री, बादल उप खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री, अर्पण आपदा प्रबंधन मंत्री, तेजस्वी उप आपदा एवं प्रबंधन मंत्री ,सोनाक्षी एवं आदित्य कुमार को समय प्रबंधन मंत्री के रूप में बच्चों ने चुना ।मौके पर शिक्षकों के द्वारा सभी नव चयनित बाल संसद सदस्यों को कागज की टोपी एवं मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी कागज की टोपियां पर “अपनी ताकत को पहचान, चलो करें हम सब मतदान” जैसे मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन भी लिखे हुए थे। मौके पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार के द्वारा सभी नव चयनित सदस्य मंत्रियों को अधिकार एवं दायित्व का शपथ दिलवाया गया। इस अवसर पर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार ठाकुर,विभा रानी, रिंकू कुमारी देवी, आनंद कुमारी ,विपिन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।









