
गोरौल / लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके इसको लेकर स्कूली बच्चों के द्वारा भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गोरौल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल के बाल संसद एवं स्काउट गाइड कैडेट्स के द्वारा दीवार लेखन किया गया। इसके तहत बच्चों के द्वारा विद्यालय की चारदीवारी के अलावा विद्यालय के पोषक क्षेत्र के घरों की दीवारों सहित सड़क किनारे लगे पेड़ो, पुल पुलिया एवम खंभों पर मतदाता जागरूकता स्लोगन लिखे एवं इससे संबंधित तस्वीरें को भी बनाया।” आबअ मिलजुल के मतदान करअ, देश भर में वैशाली के नाम करअ” के अलावा “लोकतंत्र का करो सम्मान, शतप्रतिशत करो मतदान” और “अपनी ताकत को पहचान चलो करें हम सब मतदान” जैसे नारों को दीवार पर लिखकर बच्चों ने आम लोगों से वैशाली लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 25 मई को होने वाले चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने का अपील किया ।विद्यालय के शिक्षक व स्काउट गाइड यूनिट वैशाली के सहायक जिला सचिव धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल बच्चों ने कहा कि अभी हमारी उम्र तो वोट डालने की नहीं हुई है लेकिन हम सभी 25 मई को होने वाले मतदान के दिन अपने-अपने माता-पिता, दादा दादी, चाचा चाचा, भाई भोजाई एवम अड़ोस परोस के मतदाताओं से मतदान अवश्य करवाएंगे ।बाल संसद की खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री खुशबू कुमारी के साथ अनामिका एवं श्वेता ने दीवारों पर तस्वीरों को खल्ली से उकेरा तो बाल संसद की प्रधानमंत्री काजल कुमारी के साथ बाल संसद मंत्रिमंडल के सदस्य सुजीत कुमार, अभिलाषा कुमारी ,बुलबुल ,सोनाक्षी, अर्पण, सत्यम ,चुलबुल, दिव्या,अभिराज,आयुष,पल्लवी, आदर्श सहीत अन्य बच्चों ने दीवारों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लेखन का काम किया । विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, रिंकू कुमारी देवी, ज्योति भारती, विपिन कुमार , रसोईया महादेव राय एवं चंदेश्वर राय सहित अन्य ने बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए आम लोगों से लोकसभा चुनाव 2024 में सर्वाधिक मतदान करने का अपील की ।









