Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अग्निकांड के पीड़ित परिवार को सहायता पहुंचाया गया

अग्निकांड के पीड़ित परिवार को सहायता पहुंचाया गया

गोरौल / शुक्रवार को सोंधो कहरटोली में  हुए अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को  सहायता पहुचाया गया.  अग्निकांड से पीड़ित परिवार को
  पूर्व विधान पार्षद सुबोध राय, प्रमुख मुन्ना कुमार, मुखिया विकास कुमार ने सभी  पीड़ित परिवारों के बीच  प्रत्येक घर को अनाज, नगद रुपया के अलावे घरेलू  जरूरत का सामान मुहैया कराया.
इस दौरान प्रमुख ने कहा कि   जरूरत मंद की सेवा से बढ़ कर कोई धर्म नही है.
सेवा से आत्मसंतुष्टि और शांति की प्राप्ति होती है . वही मुखिया श्री कुमार ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही.
इस अग्निकांड में शिवजी महतो,  अशोक महतो, गणेश महतो, ममता देवी,अविनाश कुमार ,दीपक महतो, एवं तेतरी देवी का आशियाना जलकर राख हो गया है. वही पंचायत समिति सदस्य विश्वनाथ राय, पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार यादव  पूर्व मुखिया अमन मेहता ने भी अपने अपने तरफ से पीड़ित परिवारों को सहायता पहुचाने का आश्वासन दिया है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This