गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
तम्बाकू का बकाया पैसा मांगने को लेकर रुसुलपुर इनायत उर्फ वभनटोली गांव में हुए मारपीट में एक महिला सहित कई लोग जख्मी हो गया. सभी जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया है . इस संबंध में थाना क्षेत्र के वभनटोली गांव निवासी तेतरी देवी के द्वारा थाने में दर्ज करायी गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया हैं कि गांव के ही कुछ लोग लाठी डंडा लेकर आ धमके और गाली गलौज करने लगें मना करने पर सभी ने रॉड से हमला कर सर फ़ोर दिया. बचाने आये उसका पुत्र सुनील कुमार को गड़ासे से हमला कर जख्मी कर दिया. सभी आरोपी ने मिलकर गांव के ही सरिता देवी,एवं उसके पति शिवचंद्र सिंह को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया . इतना ही नही घर मे घुसकर तोड़फोड़ किया और बक्सा के अलावे सोने चांदी के जेवर सहित अन्य सामान ले गया. इस मामले में राजकुमार सिंह, शेलेन्द्र सिंह, नागेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, विकास कुमार गोलू कुमार धीरज कुमार प्रिंस कुमार पटेल कुमार, अमरजीत सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया हैं.







