गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
फेसबुक पर हुआ प्यार शादी करने के लिए घर से लड़की हुई फरार।
मिली जानकारी के अनुसार
झारखंड से फरार नवालिंग लड़की को गोरौल थाना क्षेत्र के राजखण्ड गांव से बरामद कर लिया है. अपह्रत लड़की झारखंड के चानो थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी लड़की के पिता सहित अन्य परिजन थाने पर आ धमके और सारी बाते पुलिस को बताया इसके बाद पुलिस हरकत में आई . अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार ने युवती को बैद्यनाथ साह के घर से बरामद कर लिया. साथ ही युवक के परिजनों को भी पकड़कर थाने लाया . बताया गया है कि बरामद युवती कक्षा नौ में पढ़ रही थी.
इसी दौरान उसे फेसबुक पर राजखण्ड गांव निवासी बैद्यनाथ साह के पुत्र राजन कुमार से दोस्ती हो गया . उसके बाद धीरे धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगी. जब दोनों पर प्यार का परवान चढ़ा तो शादी करने के लिये युवक उसे झारखंड से भगाकर अपने घर एक माह पूर्व ले आया था और शादी करके राजखण्ड अपने घर मे रखे हुए था.
युवती के घर बालो को जब यह जानकारी मिली कि उसकी पुत्री को प्रेम प्रसंग में फंसाकर ले गया है तो वह खोजते खोजते गोरौल आया.
थाने पर युवती ने बताई कि फेसबुक पर पर हम दोनों कि दोस्ती हुई उसके बाद हम दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और लगभग एक माह पूर्व हमलोग शादी कर के रह रहे है.
वही युवती के परिजनों का आरोप है की मेरी लड़की को अपहरण कर के लाया गया है .
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि लड़की नवालिग दिख रही है.
दोनों के परिजनों से पूछताछ किया जा रहा. उसके वाद आगे की कारवाई की जायेगी.







