गोरौल जैसे जैसे लोक सभा की चुनाव नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे प्रखंड क्षेत्र के 1लाख 22 हजार 18 मतदाताओं की उत्सुकता बढती जा रही है और आगामी 25 मई को होने बाली लोकसभा चुनाव 2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । इसके लिये प्रशासनिक तैयारी भी जोरों पर की जा रही है । निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि पूरे क्षेत्र में नगर पंचायत सहित 121 मतदान केंद्र बनाए गए है,जिसपर 63 हजार 607 पुरुष मतदाता हैं । वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 58 हजार 402 है । साथ ही थर्ड जेंडर श्रेणी के 09 मतदाता हैं । कुल मतदाताओं में 2415 युवा मतदाता हैं जो पहली वार आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे । 95 हजार 165 मतदाताओं का भौतिक सत्यापन डोर-टू-डोर जाकर किया गया है और उन्हें मतदान करने के लिये आग्रह किया गया है । मतदाताओं ने भी समय पर मतदान करने का आश्वाशन देते हुये कहा है कि पहले हमलोग मतदान करेंगे उसके वाद ही जलपान करेंगे । 97 मतदान केंद्र को पर्दानशीं बनाया गया है,जिसपर महिला कर्मी तैनात रहेंगे और नकाब पहनकर आने बाली महिलाओं की पहचान करेंगे । आगामी 6 एवं 7 मई को सुवह 7 बजे से 9 बजे तक चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया है । पाठशाला में मतदाताओं को मतदान करने की विधि, समय, सुविधा एवं मतदान के महत्व पर अधिकारी प्रकाश डालेंगे । बीडीओ ने बताया कि इस बार मतदान का समय सुवह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है लेकिन यदि मतदाता की लाईन लम्बी होगी तो देर रात्रि तक भी मतदान कराया जायेगा । हर मतदाताओं को इस लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेना चाहिये । मतदान केंद्रों पर रैम, रेलिंग,सेड, अतिरिक्त कमरा, पानी,बिजली ,पंखा, शौचालय के साथ सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है । आगामी 8 मई से घर घर जाकर कर्मी मतदाताओं को पर्ची देंगे ।
” वोट का पर्व देश का गर्व “
हम सभी इस वार 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हो इसके लिये प्रयासरत है । इतना ही नहीं दिव्यांगजनों के लिये व्हीलचेयर, बृद्धजनों के लिये पोस्टल वायलट से मतदान करने की व्यवस्था किया गया है ।







