Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पिस्टल का डर दिखाकर युवती के साथ कई महिनों से करता रहा यौन शोषण

पिस्टल का डर दिखाकर युवती के साथ कई महिनों से करता रहा यौन शोषण

गोरौल थाना क्षेत्र के बेलवर धरनिया गांव में एक दलित युवती  को पिस्टल का डर दिखाकर कई महिनों से यौन शोषण कर रहा था.

इतना ही नही यौन शोषण का   वीडियो  भी बनाता था.
इससे परेशान पीड़ित  युवती  ने थाने में शरण लेते हुए आवेदन भी दिया है .  दिए गए आवेदन में बताया गया है कि पीड़ित युवती  को   पूरे परिवार को गोली मारकर  हत्या कर देने की बात कहकर  गांव के विपिन कुमार ने कई महीनों से यौन शोषण कर रहा था और भय दिखाकर उसका विडियो बनाता  था.
इससे परेशान युवती के परिजन ने उसकी शादी महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव में कर दिया.
जब इसकी भनक विपिन को लगा तो वह उसके पति को भी धमकाया और पूर्व में बनाये गए वीडियो एवं फोटो युवती के पति के यहां भेज दिया. जिसके वाद मामला गरमा गया और ससुराल वालों ने युवती को घर से निकाल दिया. वही दूसरी तरफ  गांव में पंचायत भी किया गया ,
लेकिन विपिन अपने हरकतों से बाज नही आया .    जब युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत विपिन के परिजनों से किया तो सभी ने मिलकर गाली गलौज करते हुए धमकाने लगा.
      अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि युवती द्वारा आवेदन दिया गया है. छानबीन किया जा रहा है. इस घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This