गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
नशाखुरानी गिरोह के शिकार युवक को पुलिस ने सड़क किनारे से किया बरामद।
गोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़ीया चौक के निकट से बुधवार की संध्या पुलिस ने बेहोशी के हालत में एक युवक को सड़क किनारे से उठा कर अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया गया है कि मजफ्फरपुर जिले के करजा थाना अंतर्गत रक्सा हरचंदा गांव निवासी मो नशरूद्दीन नेपाल के काठमांडु से अपने घर के लिये चला था. रास्ते मे वह नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया और उसे नशीली दवा खिलाकर सारा सामान लूट लिया.
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि युवक का इलाज कराया जा रहा. साथ ही उसके परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.








