गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
आम निर्वाचन चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल के स्काउट गाइड सदस्य एवं बाल संसद के बच्चों ने पोस्टर चिपकाओ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
भारत दर्शन 24

विद्यालय के शिक्षक व भारत स्काउट एवम गाइड वैशाली के जिला सहायक सचिव धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में सुजीत, आयुष ,दीपक, खुशबू, विद्या भारती, आदित्य,अभिलाषा,चुलबुल,सूर्यमुखी, अनामिका,अभिजीत सहित अन्य बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता वाले पोस्टर का निर्माण किया। इन पोस्टरों को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा गोरौल, पोस्ट ऑफिस गोरौल, रेलवे स्टेशन गोरौल सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों ने चिपकाया एवं आम लोगों से वैशाली लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को मतदान करने का अपील किया ।इस मौके पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया गोरौल की बैंक मैनेजर ज्योति सिन्हा ने खुद से भी अपने ऑफिस और ब्रांच में पोस्टर चिपका एवम बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए आम लोगों से 25 मई को मतदान करने की अपील की ।वहीं गोरौल रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर अंकित कुमार ने मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार एवं बच्चों का स्वागत स्टेशन परिसर में करते हुए स्टेशन परिसर में खुद भी मतदाता जागरूकता वाला पोस्टर को चिपकाया एवं मौके पर उपस्थित यात्रियों से आम चुनाव 2024 अपने-अपने मताधिकार के प्रयोग करने का अपील भी किया।मौके पर भारत स्काउट एवं गाइड के जिला सहायक सचिव धर्मेंद्र कुमार ने भी आम मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाना बहुत जरूरी है। मतदान के माध्यम से ही हम अपने योग्यतम प्रतिनिधि का चुनाव करके लोकसभा भेजते हैं ।यही हमारा प्रतिनिधित्व सदन में करते है ।हमारी समस्याओं और जरूरतों को सदन में रखने एवम समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करते है ।







