गोरौल थाना के एक चौकीदार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । बताया गया है कि बहादुरपुर गांव निवासी रामप्रवेश राय के 25 वर्षीय चौकीदार पुत्र अखिलेश कुमार राय अपने डियूटी से घर जा रहा था कि इसी बीच वह दुर्घटना का शिकार हो गया और बुरी तरह जख्मी हो गया । सूचना पर थानाध्य्क्ष अरविन्द कुमार,अपर थानाध्य्क्ष पुष्पलता कुमारी सहित सभी चौकीदार पहुंच जख्मी चौकीदार को अस्पताल लाया , जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । जैसे ही चिकित्सक ने मृत घोषित किया वैसे ही सभी फुट फुट कर रोने विलखने लगे । सभी को थानाध्यक्ष ने नम आंखों से ढाढ़स बंधाते हुये कहा कि चौकीदार अखिलेश कभी अपने कर्तव्य से मुंह नहीं मोड़ा , बहुत कम दिनों के नौकरी में वह सभी का दिल जीत लिया था । मृतक अखिलेश का शव पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है।








