Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » गोरौल से दैनिक जागरण के पत्रकार प्रभात कुमार उर्फ मुकेश कुमार सिंह असामयिक निधन से क्षेत्र के लोग दुखी

गोरौल से दैनिक जागरण के पत्रकार प्रभात कुमार उर्फ मुकेश कुमार सिंह असामयिक निधन से क्षेत्र के लोग दुखी

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

गोरौल से दैनिक जागरण के पत्रकार प्रभात कुमार उर्फ मुकेश कुमार सिंह असामयिक निधन से क्षेत्र के लोग दुखी।

पत्रकार प्रभात कुमार उर्फ मुकेश कुमार सिंह  की असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों के अलावा सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों में भी काफी दुख व्याप्त है। पत्रकार पिता केदारनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर ही पत्रकार पुत्र के निधन से खास व आम लोग काफी मर्माहत हैं । हंसमुख, सरल और मृदु स्वभाव वाले पत्रकार प्रभात कुमार मुकेश के निधन से गोरौल का शिक्षक समाज भी काफी मर्माहत हो गया है।  मृत आत्मा की शांति के लिए प्रखंड गोरौल के अनेक विद्यालयों पर शिक्षकों ने शोक सभा का आयोजन किया एवं दो मिनट का मौन रखा। पूर्व बीआरपी और शिक्षक धर्मेंद्र कुमार और कौशर प्रवेज खान ने पत्रकार मुकेश के असामिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुकेश काफी मिलनसार प्रवृत्ति के पत्रकार थे ।वह हमेसा शिक्षा और शिक्षक हित में शिक्षको को सहयोग प्रदान करते थे।उनके असामिक निधन से शिक्षा जगत को भी अपूरणीय क्षति पहुंची है ।वहीं शिक्षक विपिन कुमार पांडे, प्रशांत कुमार, नरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रणव कुमार, रामनरेश महतो ,मिथिलेश कुमार, मनोज कुमार, शैलेश कुमार झा, प्रवेज आलम, मनोज कुमार सिंह,अभिषेक कुमार,अखिलेश कुमार, विकास कुमार, राजीव कुमार, पूर्व संकुल समन्वयक अमरेंद्र कुमार, शशि कुमार, धर्मेंद्र कुमार, लालदेव पासवान, अशोक, प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आर्य, विनोद कुमार, शैलेंद्र कुमार, सोहन कुमार सहित अन्य ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार मुकेश के निधन की भरपाई करना मुश्किल है।वह सभी शिक्षको के लिए भाई के समान थे। दूसरी तरफ उच्च विद्यालय गोरौल, मध्य विद्यालय गोरौल चकव्यास, कन्या मध्य विद्यालय गोरौल, मध्य विद्यालय फतहपुर , कटरमाला, उच्च विद्यालय बेलबर घाट, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर, रुकमंजरी, रसूलपुर कोरीगांव ,भानपुर बरेवा ,राजखंड, मोहम्मदपुर पोझा, मध्य विद्यालय बेलवर घाट, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर दरिया, रसूलपुर कोरीगांव बिंदा पाल के निकट, भानपुर बरेव उत्तरी टोला सहित अनेक विद्यालयों पर शिक्षकों ने शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा एवं मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This