गोरौल।पत्रकार प्रभात कुमार मुकेश के आसमायिक निधन पर शोक सभा का आयोजन गोरौल चौक स्थित राम -जानकी मंदिर कैम्पस मे आयोजित की गयी। शोक सभा मे शामिल पत्रकार, समाजिक कार्यकर्ता ओर बुद्धिजीवी शामिल थे। सभी ने स्व पत्रकार मुकेश कुमार को एक कर्मठ, ईमानदार मृदूभाषी उसे कर्म योगी बताया। वक्ताओ ने कहा की हर समय हँसते मुस्कराते रहने वाले युवा पत्रकार को ईश्वर ने हमसबो से छीन लिया। सभी ने दो मिनट मोन रखकर श्रद्धांजली अर्पित किया। शोकसभा मे प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन,डॉ सत्यनारायण पासवान,कृषि विभाग के सेवानिवृत अधिकारी महावीर प्रसाद,राजा प्रसाद, मुकेश कुमार, प्रभु सहनी, राज कुमार साहनी,विनोद ठाकुर, दुर्गा कुमार, डॉ प्रशांत सौरभ, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार,मनोहर कुमार,पत्रकार मोहन कुमार सुधांशु,विजय कुमार झा,शैलेन्द्र पाण्डेय, सुधीर कुमार झा, अमरेश कुमार
शर्मा, प्रशांत कुमार क्रांतकारी, गौतम कुमार आदि लोग शोक सभा मे भाग लिया। इसका आयोजन पत्रकार रंजीत कुमार झा द्वारा आयोजित किया गया था।








