गोरौल Breaking News
मुज़फ्फरपुर -महुआ मुख्यमार्ग के बगुलिया मोर के निकट ट्रेक्टर एवं वाइक के आमने-सामने की टक्कर मे सोमवार को वाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया।
मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के रुन्नी सैदपुर थाना क्षेत्र के सिरखीरिया गाँव निवासी मो युनिस के 23 वर्षीय पुत्र मो जिमेदार के रूप में किया गया है।
घटना के सम्बंध में बताया गया है मृतक अपने घर से गोरौल थाने के सराय अफजल गांव अपने ननिहाल में मो हदीस के यहां मत्युभोज का निमंत्रण देने आया था।
इसी बीच में ननिहाल वालों ने उसे समान लाने के लिए करौना चौक पर भेजा था । चौक से समान लाने के दौरान उसकी वाइक सामने से आ रही तेज गति ट्रैक्टर से टकरा गई जिसके कारण बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर लगभग एक घण्टे तक सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ,अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दल बल् के साथ घटनास्थल पर पहुचकर लोगो को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया।
साथ ही यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया. वही ट्रेक्टर को जप्त कर थाने लाया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा।







