गोरौल थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बख्तौर में ससुराल वालों ने मारपीट कर एक विवाहिता को घर से निकाल दिया है .
जख्मी महिला का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में कराया जा रहा है . साथ ही उसके दो बच्चे को ससुराल वालों ने जबरन छिन लिया है. इस सम्बंध में पीड़िता पूजा कुमारी ने थाने में दिये आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति चंदन कुमार, ससुर नरेश पासवान , देवर कुंदन कुमार , सास लीला देवी ने आधी रात को उसके साथ मारपीट करता रहता है और जान मारने की धमकी भी देता है और कहता है कि अपने मायके से एक बुलेट गाड़ी लाकर दो नहीं तो हमारा घर छोड़कर यहां से चली जाओ .
थानाध्य्क्ष अरविंद कुमार ने बताया कि महिला द्वारा थाने में आवेदन दी गई है छानवीन की जा रही है . उसके वाद समुचित कार्रवाई किया जायेगा.







