Home » Uncategorized » विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगह जगह वृक्ष लगाया गया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगह जगह वृक्ष लगाया गया

गोरौल / पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र सोंधों   विश्व पर्यावरण दिवस  मनाया गया है.  परियोजना स्तर पर सभी   आंगनवाड़ी केंद्रों वृक्ष लगाया गया.  सेविकाओं द्वारा  अपने अपने  पोषक क्षेत्र में  लोगो को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिये जागरूक किया गया . पर्यवेक्षिका सरिता सिंहा ने बताया कि  हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूक किया जा सके. वहीं  डॉ सतनारायण पासवान ने कहा कि  प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठना जरूरी है इसके लिए हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष रोपण करना चाहिए.  इस अवसर पर डॉ खूशबु कुमारी , प्रखंड समन्वयक  इन्द्रजीत कुमार सिंह, शशि कुमार, सूरज कुमार ,कुमारी शारदा शक्ति , मुकेश कुमार गुड़िया कुमारी, सेविका सरिता कुमारी, मंजू कुमारी, सुजीता कुमारी, रीना कुमारी  सहित अन्य सेविका उपस्थित थी.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This