गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
सिवान से चलकर समस्तीपुर तक जाने वाली इंटरसिटी सवारी गाड़ी का परिचालन पुन प्रारंभ किए जाने को लेकर पीरापुर पंचायत की सरपंच मघू कुमारी ने महा प्रबंधक पुर्व मध्य रेलवे का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा अधिसूचना संख्या 108/ 2024 जारी किया गया है . पूर्वोत्तर रेलवे ने अधिसूचना के द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया है की ट्रेन संख्या 55122 / 55121 सिवान- समस्तीपुर/ समस्तीपुर- सिवान डेली सवारी गाड़ी का परिचालन 24. 6. 2024 से पुनः प्रारंभ किया जाएगा. यह सवारी गाड़ी प्रतिदिन सिवान से प्रातः 4:00 बजे खुलेगी एवं सभी छोटी – बड़ी स्टेशनों पर रुकते हुए समस्तीपुर लगभग 12:00 बजे दिन को पहुंचेगी . वापसी में समस्तीपुर से अपराह्न 4:00 बजे सिवान के लिए खुलेगी और रात्रि 11:45 बजे सिवान पहुंचेगी .सिवान से समस्तीपुर जाने के दौरान यह सवारी गाड़ी गोरौल रेलवे स्टेशन पर 9:54 बजे पहुंचेगी. जबकि वापसी में समस्तीपुर से सिवान जाने के दौरान गोरौल में पहुंचने का इसका समय संध्या 6:20 बजे होगा .मालूम हो कि कोरोना काल के दौरान इस महत्वपूर्ण सवारी गाड़ी का परिचालन रेलवे के द्वारा बंद कर दिया गया था. इस गाड़ी के बंद होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. खासकर विद्यार्थियों, दैनिक मजदूर, कर्मचारी – व्यापारी जो प्रतिदिन मुजफ्फरपुर आना-जाना करते थे . वह काफी परेशान थे. सवारी गाड़ी बंद होने के कारण ऐसे लोगो को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता था. जो काफी महंगा पर रहा था . मालूम हो कि इस सवारी गाड़ी से मात्र 10 रुपये में आम लोग मुजफ्फरपुर तक चले जाते थे. इस सवारी गाड़ी के परिचालन से मुजफ्फरपुर आने जाने वाले सवारियों को काफी सहूलियत होगी. ज्ञातव्य हो कि गोरौल से वर्तमान में प्रातः 5:04 बजे एक सवारी गाड़ी मुजफ्फरपुर की ओर जाती है . इसके बाद दूसरी सवारी गाड़ी दोपहर 1:06 बजे ही है. जबकि तीसरी गाड़ी रात्रि 9:40 पर है. इंटरसिटी सवारी गाड़ी के परिचालन की खबर से गोरौल क्षेत्र के लोगो में काफी हर्ष व्याप्त है . लोगो को परिचालन वाले दिन का इंतजार है . हालांकि सवारी गाड़ी के परिचालन समय को लेकर लोगो में थोड़ी दुविधा है . पूर्व के समय सारणी के अनुसार यह गाड़ी मुजफ्फरपुर जाने के दौरान गोरौल रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:45 बजे के आसपास आती थी .








