Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » ट्रेन से कटकर एक युवक की हुई मौत

ट्रेन से कटकर एक युवक की हुई मौत

हाजीपुर – मजफ्फरपुर रेलखंड के गोरौल रेलवे स्टेशन से आगे गुमटी नम्बर 24 के निकट रविवार को ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गोरौल निवासी लालू मांझी के 25 वर्षीय पुत्र तेजस मांझी के रूप में किया गया है. घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मजफ्फरपुर की ओर से आ रही मौर्य एक्सप्रेस  गोरौल रेलवे स्टेशन से खुला ही था कि कुछ ही दूरी पर  तेजस कुमार गाड़ी के चपेट में आ गया,जिससे उसका दोनों हाथ एवं दोनों पैर कट गया . जख्मी अवस्था मे उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया . जहाँ से उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल ले जाने के दौरान में ही उसकी मौत हो गयी.
     स्टेशन मास्टर अंकित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुय बताया कि जख्मी अवस्था मे परिजनों ने उसे उठाकर अस्पताल ले गया.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This