गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल गांव में आम के पेड़ से गिरने के कारण एक बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया. बताया गया है कि चुनचुन दास का 8 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार पास के ही आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा. जिसे परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया प्राथमिक उपचार के बाद उसे अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है.







