जन समस्याओं को लेकर जिला पार्षद रूबी कुमारी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पर पासवान को लेटर दिया
पटना-जयनगर इंटर सिटी एवं ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव गोरौल रेलवे स्टेशन पर देने की मांग जोर पकड़ता जा रहा है.
इस सम्बन्ध में जिला पार्षद रुबी देवी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर दोनों गाड़ियों का ठहराव गोरौल स्टेशन पर कराने से सम्बंधित एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया है कि, दोनों गाड़ी का ठहराव होने से खास कर स्कूल, कालेज जाने वाले छात्र छात्रा , किसान, व्यापारी, मजदूरों का काफी सहुलियत होगी. जिला पार्षद ने बताई की मंत्री श्री पासवान ने आश्वासन दिया है कि एक माह के अंदर दोनों गाड़ियों का ठहराव गोरौल में कराने का हर संभव प्रयास करेगे. वहीं आम जनता ने भी मुख्य महाप्रबंधक पुर्व मध्य रेलवे हाजीपुर को भी एक आवेदन देकर दोनों गाड़ियों का ठहराव देने का मांग किया है, दिए गए आवेदन पर सुष्मिता कुमारी , आशा रानी , कुंदन कुमार, सुरेंदर राय सहित सैकड़ों लोगों ने अपना अपना हस्ताक्षर किया








