शनिवार की देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर गोरौल थाना क्षेत्र के रसूलपुर कोरीगांव से पुलिस ने 24 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है.
साथ ही मौके से एक आल्टो गाड़ी भी जब्त किया है,बताया गया है कि अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को रात्रि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि रसूलपुर कोरीगांव में एक कार मे शराब लाया गया है.सुचना मिलते ही पुलिसजब वहां पहुंची पहुचा तो पुलिस की गाड़ी को देख कुछ लोग भागने लगा.जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया,लेकिन अंधेरा का फायदा उठाकर सभी भाग निकले. भागे लोगो की पहचान थाने के ही रसूलपुर कोरीगांव निवासी राम उद्देश्य सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह एवं छितरौली गांव निवासी रजत कुमार के रूप में किया गया है. जब गाड़ी की तलासी लिया गया तो विभिन्न बोतलो में बंद लगभग 214 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक ऑल्टो गाड़ी को जब्त कर लिया .थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शराब बरामद की पुष्टी करते हुए कहा की . साथ ही इसमें संलिप्त लोगो की गिरफ्तारी के लिये सघन छापेमारी करने की बाते कही है.