Home » बिहार » मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, नहीं बजेगा डीजे।

मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, नहीं बजेगा डीजे।

जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, नहीं बजेगा डीजे।

शनिवार की सुबह गोरौल थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ उदय कुमार की अध्यक्षता गई .

बैठक मे थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया की मुहर्रम के मौके पर निकलने बाले ताजिया मे डीजे को पूर्णरूप से प्रतिबंधित किया गया है. अगर डीजे बजाते पकड़े गये तो उनपर शख्त कानूनी करवाई किया जायेगा.

इस मौके पर उपद्रव करने बालो पर भी करवाई होंगी. बैठक मे दोनो समुदाय के सैंकड़ों लोग शामिल थे. शांतिपूर्ण और सदभव के बीच मुहर्रम मनाने की अपील किया गया. निर्धारित समय पर ताजिया का पहलाम करने का भी निर्देश दिया गया. ताजिया जुलुस निर्धारित रास्ते से निकालने का निर्देश के साथ जुलुस मे भरकाऊ नारे या किसी प्रकार का उपद्रवी बातो पर प्रशासन का पैनी नजर भी रखी जायेगा साथ ड्रोन कैमरे से भी नजर रखा जाएगा.

बैठक मे अंचल अधिकारी सोनु कुमार, कार्यपालक अधिकारी अर्चन कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार,

प्रमुख मुन्ना कुमार, जिला पार्षद रूबी कुमारी , मनोज कुमार ठाकुर ,भगवान सिंह, मो इरशाद, त्रिविक्रम सिंह , मो इम्तियाज अहमद, मो आफ़ताब , मो अलाउद्दीन,सहित अन्य लोग शामिल थे.

गोरौल:-नगर पंचायत के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद को बीडीओ ने अपने शांति समिति द्वारा निकाले गये पत्र मे जगह नहीं देने और मुख्य पार्षद के पद का जिक्र नहीं करने से नाराज पार्षदो ने शांति समिति की बैठक का बहिस्कार किया. इस संबंध मे मुख्य पार्षद नागेंद्र दास और उप मुख्य पार्षद धनमंती देवी ने बताया कि बीडीओ के द्वारा निर्गत पत्र से हम सभी आहत होकर बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. हमलोगो को बीडीओ के अज्ञानता पर आश्चर्य है. यही कारण है की जबतक यह बीडीओ गोरौल मे रहेंगे तबतक उनके द्वारा बुलाये गये बैठक मे भाग नहीं लेगे.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This