Home » बिहार » बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को कॉपी पेंसिल देकर

बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को कॉपी पेंसिल देकर

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल पर शनिवार को हुए साप्ताहिक मूल्यांकन के बाद बच्चों के बीच साप्ताहिक मूल्यांकन के परिणाम की घोषणा की गई। इस दौरान साप्ताहिक मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को कॉपी पेंसिल देकर प्रधानाध्यापक विनोद देकरकुमार एवं अन्य शिक्षकों के द्वारा सम्मानित भी किया गया। चेतना सत्र में आयोजित कार्यक्रम में विषय शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के द्वारा बच्चों को उनके साप्ताहिक मूल्यांकन के परिणामों से अवगत करवाया गया साथ ही मूल्यांकन वाली कॉपी उनको वापस भी की गई ताकि अभिभावक एवं स्वयं बच्चा भी अपनी कॉपी में मिले अंक को देख सके ।पुरस्कार स्वरूप कॉपी एवं पेंसिल पाने वाले बच्चों में वर्ग पाचवी से अनुप्रिया को हिंदी विषय में 20 अंक में 19 अंक प्राप्त हुए ।जबकि साक्षी को 18, दिव्या ,अंशिका और स्नेहा को 17 – 17 अंक प्राप्त हुए ।वर्ग छः में सामाजिक विज्ञान विषय में विजेता,चांदनी,सोनू को 20 अंक में 19- 19 अंक प्राप्त हुए ।जबकि वर्ग आठ में काजल, ज्योति ,दीपक एवं नवीन ने अन्य बच्चों से बेहतर प्रदर्शन किया ।वहीं खुशबू ,श्वेता, निखिल, नेहा ,सनी एवं अभय को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मालूम हो प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों पर साप्ताहिक मूल्यांकन प्रत्येक शनिवार को लिया जाता है ।इसके अंतर्गत सप्ताह भर हुए विभिन्न विषयों के पढ़ाई के आधार पर अलग-अलग विषय के शिक्षक वर्ग कक्ष में श्यामपट्ट पर प्रश्न लिखकर बच्चों का मूल्यांकन लेते हैं ।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This