Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » तेज रफ्तार की कहर हाइबा ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

तेज रफ्तार की कहर हाइबा ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

गोरौल। गोरौल थाना क्षेत्र के कटरमाला चौक के निकट गोढ़िया पुल पर  शनिवार को तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में ठोकर मार दिया।  बाइक सवार घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाइवा को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने हाइवा को जप्त कर थाना ले गईं।

 

 

 

मृतक मुज़फ्फरपुर जिले के सकरा थाना अंतर्गत सादुल्लापुर वार्ड 6 चंदनपट्टी गांव निवासी दीप नारायण सिंह के (37)  पुत्र संजय कुमार बताया गया है। वे कटरमाला ससुराल मे रहता था और गोढ़िया सब्ज़ी मंडी के सामने एन एच के पछमी लेन के तरफ चाय की दुकान चलाता था। वे अपने भतीजा के साथ सब्जी मंडी से सब्जी की खरीदारी कर  चाय की दुकान जा रहा था तभी गोढिया पुल की ओर से  तेज रफ्तार हाइवा ने चलती बाइक में ठोकर मार दिया । ठोकर लगने से बाइक गिर गया था और युवक के सर पर हाइवा के पहिया चढ़ गया, जिससे स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया।

 

 

 

इधर मौत के बाद गरौल थाने की पुलिस अधिकारी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इधर मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक दो भाई में सबसे बड़ा था जिसके एक 3 साल का लड़का भी है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This