Home » बिहार » एक पत्नी दो पति दोनों ने ठोका अपना अपना दावा।

एक पत्नी दो पति दोनों ने ठोका अपना अपना दावा।

गोरौल थाना पर उस समय असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी जब, तीन बच्चों की माँ को दो दो पति ले जाने के लिए पुलिस के सामने दावे ठोक रहे थे. हालांकि महिला को 20 वर्ष का एक, 18 वर्ष का दूसरा पुत्र के अलावे 13 वर्ष की एक पुत्री भी है. मामले के सुलझाने के लिये थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं अवर निरीक्षक शिवम कुमारी सहित अन्य पुलिस कर्मी लगे हुए थे. मालूम हो कि मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना अंतर्गत बखरी गांव निवासी राम प्रसाद महतो की शादी 20 वर्ष पहले सकरा थाने के मझौलिया

गांव में हुआ था.

शादी के बाद दो पुत्र एवं एक पुत्री भी हुआ. इसी बीच वर्ष 2018 में पति पत्नी में आपसी विवाद हो गयी और वह 5 वर्ष के पुत्री को साथ लेकर घर छोड़कर भागते हुए हाजीपुर चली गई और कम्पनी में काम करने लगी .इसी बीच कुढ़नी थाना क्षेत्र के ढोढ़ी गांव निवासी बतहु राय की पत्नी से उसकी मुलाकात हो गयी और उसके साथ वह ढोढ़ी गांव में आई और कुछ दिनों के वाद वही से वह पास के गांव गोरौल थाने के चैनपुर भटौलीया गांव निवासी हरेंद्र राय के साथ रहने लगी. पहला पति राम प्रसाद ने बताया कि वह लगातार 7 वर्षो से अपने पत्नी को खोज रहे है. बीते मंगलवार को जानकारी मिली कि वह भटौलीया गांव में है. इसकी सूचना पुलिस को दिया और पुलिस ने महिला एवं उसके दोनों पति को थाने लाया. थाने पर दोनों पति उसे ले जाने को तैयार थे, लेकिन महिला ने थाने पर पाला बदलते हुए फिर से पहले पति के साथ जाने पर अड़ गई ,

वही उसका दूसरा पति हरेंद्र के चेहरे पर सात साल तक साथ रहने के वाद बिछड़ने का गम साफ झलक रहा था. वही पहले पति को 6 वर्षों बाद पत्नी मिलने की खुशी झलक रहा था.h

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This