गोरौल अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधो में एक महिला ने शुक्रवार को तीन बच्चे को जन्म दिया,जिसमे दो लड़का है और एक लड़की है.
मिली जानकारी के अनुसार सोंधो वासुदेव गांव निवासी चंडीस मांझी के 35 वर्षीय पत्नी सकुंती देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो अतरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सोंधो में भर्ती कराया गया था . जहा पर महिला एक साथ तीन बच्चो को जन्म दिया . सकुंती ने बताई की उसे पहले से इस इस बात की जानकारी नही थी कि उसके गर्व में तीन तीन बच्चे पल रहे है. वही मजदूरी करने वाला चंडीस काफी खुश है वह बताता है कि कुदरत के सामने किसी का नही चलता है. भगवान उसे एक साथ तीन तीन बच्चे का पालन पोषण की जिम्मेवारी सौपी है वह इसे पूरी निष्ठा के साथ उठायेगा. एक साथ तीन तीन बच्चे के जन्म की खबर सुन आसपास के लोगो मे उसे देखने के लिए उमड़ पड़े. क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया,लेकिन बच्चे के परिजन काफी खुश दिख रहे थे.
डॉ सत्यनारायण पासवान ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य है,लेकिन 3 बच्चे की वजह से वजन थोड़ा कम है. इसलिये तीनो बच्चों को सदर अस्पताल हाजीपुर जांच पड़ताल के लिये भेजा गया है.







