Home » बिहार » उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल पर आयोजित चेतना सत्र में उन सभी स्काउट गाइड कैडेट्स को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल पर आयोजित चेतना सत्र में उन सभी स्काउट गाइड कैडेट्स को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल पर आयोजित चेतना सत्र में उन सभी स्काउट गाइड कैडेट्स को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया जिन्होंने लोकसभा आम चुनाव 2024 में दिव्यांग मतदाताओं एवं वरिष्ठ और असहाय नागरिकों की सेवा के लिए मतदान केंद्र पर नि :स्वार्थ सेवा दिया था। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह सभापति भारत स्काउट एवं गाइड वैशाली वीरेंद्र नारायण ,जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज एवम प्रधानाध्यापक उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर विनोद कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रखंड प्रभारी गोरौल व जिला सहायक सचिव भारत स्काउट गाइड वैशाली धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विगत 25 मई 2024 को हुए लोकसभा चुनाव के दिन वर्ग 8 की छात्रा अभिलाषा, निधि ,मौसम, आयुष, दीपक एवम शिवम ने विद्यालय पर स्थित मतदान केंद्र पर अपनी सेवा प्रदान किया था।इसी को लेकर इन बच्चों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकों के द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।वही सुजीत,खुशबू,श्वेता,एवम अनामिका के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को लेकर इन सभी बच्चो को भी शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।मालूम हो कि मतदाता जागरूकता को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली ,पोस्टर निर्माण, मतदान करने को लेकर मतदाताओं को आमंत्रण पत्र दीवार लेखन सहित कलर पेंसिल से विद्यालय एवं विद्यालय के आसपास के घरों के दीवारों पर मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित चित्रों का चित्रण भी किया था ।वही गोरौल रेलवे स्टेशन, एसबीआई शाखा गोरौल, पोस्ट ऑफिस गोरौल, एलआईसी ऑफिस गोरौल सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मतदान करने को लेकर आम लोगों से अपील वाला पोस्टर भी चिपकाए थे।कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका विभाग रानी, ज्योति भारती , रिंकू कुमारी सहित अन्य उपस्थिति थे। स्काउट गाइड यूनिट लोदीपुर को प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ इसको लेकर विद्यालय के बाल संसद की प्रधानाध्यापक काजल कुमारी ने कार्यक्रम समापन के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी सह सभापति भारत स्काउट गाइड वैशाली का आभार प्रकट किया धन्यवाद दिया।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This