Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जमीनी विवाद को लेकर जम कर हुई मारपीट में एक व्यक्ति बुरी तरह ज़ख़्मी।

जमीनी विवाद को लेकर जम कर हुई मारपीट में एक व्यक्ति बुरी तरह ज़ख़्मी।

गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो गुलजारबाग गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया.

इस संबंध में गांव के ही वसी अंसारी के द्वारा दर्ज कराई गई प्रथमिकी में आरोप लगाया गया हैं कि वह अपनी जमीन पर नापी करवा रहा था इसी दौरान कुछ लोग फरसा रड लेकर आ धमके और रंगदारी के रूप में 2 लाख रुपये मांगने लगे नही देने पर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. साथ ही मोटरसाइकिल को पटकते हुए उसमे रखा 60 हजार रुपया निकाल लिया. इस मामले में जिले के ही तीसीऔता थाना अंतर्गत डभईच गांव निवासी मंसूर आलम,गुड्डू आलम, मो. फारूक सहित चार को नामजद अभियुक्त बनाया गया हैं ।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This