Home » बिहार » हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व।

भाई बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास का प्रतीक है रक्षा बंधन का पर्व। 19 अगस्त सोमवार को भाई बहन के प्रेम के प्रतिक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर बहने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और आरती उतार कर उनके जीवन में हमेशा सुख और समृद्धि के साथ दीर्घायु होने की कामना करतीं हैं, इसके बदले भाई बहनों को उपहार देते हैं और हमेशा उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं , कहते हैं कि एक समय ऐसा था कि चित्तौड़गढ़ गढ़ की महारानी कर्णावती के द्वारा मुगल बादशाह हुमायूं को राखी भेजना साम्प्रदायिक सद्भाव का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।

हिन्दू धर्म में रक्षाबंधन के त्योहार का विशेष महत्व होता है, वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण माह के शुल्क पक्ष की पुर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है, रक्षाबंधन त्योहार को लेकर क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर राखी एवं मिठाईयों की दुकान सजी हुई थी , मिठाई एवं राखी के दुकानों पर महिलाएं रंग बिरंगी राखी खरीदतीं हुई नज़र आईं।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This