Home » बिहार » दो पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी।

दो पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी।

गोरौल थाना क्षेत्र के पिरोई गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच हुए मारपीट में एक दम्पति सहित छः लोगों बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया , सभी जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में कराया गया है. दोनों पक्षो के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्रथम पक्ष के शहनाज़ खातुन के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही कुछ लोग हरवे हथियार लेकर अचानक मेरे घर आ धमका और भद्दी भद्दी गालियां देने लगा.

मेरे मना करने पर लोहे के रड से मार कर जख्मी कर दिया साथ ही बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया जिसे वह बेलग्न हो गई. बचाने आए पीड़िता के पति मंजूर आलम, भैंसुर तैयब आलम,को मारपीट करते हुए उसके

भतीजी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. सभी ने मिलकर 53 हजार रुपया भी छिन लिया, इस मामले में मो मुमताज, मो इरफान, मो इब्राहिम, मो तनवीर, सहित नौ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. वही दूसरे पक्ष के मो मुमताज के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि कुछ लोग आ धमके और मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस मामले मो हनीफ सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This