गोरौल विधुत विभाग के लापरवाही के कारण गुरुवार की संध्या गोरौल चौक पर बड़ हादसा होते होते बच गया.
बताया गया है कि एन एच 22 से सटे सर्विस लेन के गोरौल चौक पर 11 हजार विधुत प्रवाहित तार टूटकर गिर गया जिससे आग की लपटें उठने लगी. हालांकि जिस समय तार टूटकर गिरा उस समय कोई गाड़ी सड़क से नही गुजरी और न ही कोई लोग थे. स्थानीय लोगो ने इसकी में सूचना विधुत विभाग को देकर लाईन को कटवाया. घटनास्थल पर कई लोगो ने बताया कि जर्जर तार की सूचना पुर्व में विभाग को कई वार दिया गया ,लेकिन तार को नही बदला गया.
यहां तक कि सम्बंधित अधिकारी भी कभी देखने तक नही आये. इतनी भीड़ भाड़ बाले चौक पर जर्जर तार को नही बदलना इससे ज्यादा लापरवाही और क्या हो सकती है. अगर उस समय वहां पर गाड़ी या लोग रहते तो न जाने कितने लोग काल के मुंह में समा जाते।







