शनिवार को गोरौल जीविका कार्यालय पर जीविका दीदियों द्वारा अपने दस सुत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन .
साथ ही सभी जीविका दीदी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गयी है. यहां तक कि जीविका दीदियों द्वारा कार्यालय में ताला मारने का भी प्रयास किया गया. इस मौके पर रुबी कुमारी, जुली परविण , शोभा गुप्ता , चुन्नू देवी, पुनम देवी , चांदनी देवी,मिरा देवी, सुनिता देवी सहित सभी जीविका दीदियों ने बताया कि सरकार उनके साथ सौतेलेपन की व्यवहार कर रही है. आज तक उन्हें नही तो नियुक्त पत्र दिया गया और नही पहचान पत्र ही मिला है. उपर से काम से हटाने की धमकी दी जाती रहती है . आगे सभी ने बताया कि सरकार प्रखंड स्तर पर काम करने वाले कैडरो को कम से कम 18 हजार, संकुल स्तर पर 15 हजार, ग्राम संगठन स्तर पर 13 हजार, स्वयं सहायता समूह स्तर पर 12 हजार के साथ अन्य भत्ता भी दे. पांच साल से पुराने सभी जीविका दीदियों का ऋण माफ करे. , वहीं 3 वर्ष का अपना कार्यकाल पूरा करने वाले को पद्दोन्नति दिया जाए , इसी के साथ दस सूत्री मांगे शामिल है.







