भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आम जनमानस से जुड़ी प्री-पेड मीटर तथा वक्फ संशोधन बिल 2024 एवं सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध अशोक राजपथ स्थित सुल्तानगंज मेवा साव एवं माउआर लेन चौराहे पर एक विशाल धरना का आयोजन किया गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव वसी अख्तर ने अपील किया कि प्रीपेड मीटर का विरोध जनता संयुक्त रूप से करे। वक्फ संशोधन बिल 2024 के बारे में बताया कि यह भविष्य में आम जनता से उनकी संपत्ति का अधिकार छीन कर उनकी संपत्ति भूमि पतियों एवं धनवानो को देने की साजिश हो रही है। विशाल धरना के आयोजक एवं भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी बिहार राज्य परिषद के वरिष्ठ सदस्य कामरेड गुलाम सरवर आजाद ने कहा की प्रीपेड मीटर आम जनमानस को मानसिक यातना दे रही है। इन्होंने बताया कि वक्फ संशोधन बिल 2024 जैसा कानून धीरे-धीरे सभी लोगों पर लागू होने वाला एक जन विरोधी कानून है।भाकपा नेता कामरेड उदयन राय ने प्रीपेड मीटर का विरोध करते हुए वक्फ संशोधन बिल 2024 के परदे में देश में सांप्रदायिक सौहार्द को फिर से बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पटना जिला कार्यकारिणी के सदस्य कामरेड देवरत्न प्रसाद ने बिहार जैसे पिछड़े एवं गरीब राज्य में प्रीपेड मीटर को अभिशाप एवं वक्फ संशोधन बिल को संविधान की धारा 300 (A) का उल्लंघन बताया। मो० अज़ीम उर्फ गुड्डू ने कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आहूत 2 अक्टूबर को 11 बजे दिन में कारगिल चौक गांधी मैदान में वक्फ बिल के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जनता से अपील किया। धरने के दौरान प्रीपेड मीटर के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
इस मौके पर मो० अरशद अली मो० मुस्तकीम मो०का० आरिफ कुरैशी नौशाद कुरेशी मो० राजा सोहेल अख्तर मो० उस्मान बिल्ला मो० नज़मी आदि ने भी सभा को संबोधित किया।







