गोरौल प्रखंड के बभन टोली गांव में रविवार को प्रखंड जदयू कार्यकारणी की एक वैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह ने किया. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि अभी सर्वे को लेकर लोगो के मन मे कई सवाल घूम रहे है. आप सभी जान ले कि सर्वे के दौरान पुत्रियों से सहमति लेने की कोई आवश्यकता नही है और न ही वंशावली बनवाने के लिये कही जाना है. केवल स्वयं अपने हाथों से लिखकर दे देना है. आप सभी कार्यकर्ता लोगो को बताइए की यदि कोई मेधावी लड़का यूपीएससी का पीटी निकलता है तो सरकार उसे 50 हजार और मेंस निकालता है तो एक लाख रुपया सहयोग राशि पढ़ने के लिये देगी.
वही जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह ने कहा कि आप कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है. आप है तभी हम है. हम लोगों के नेता नीतीश कुमार के द्वारा लगभग 600 योजनाएं चलाई जा रही है.
इन सभी योजनाओं की जानकारी हमलोग जनता बीच पहुचाने का काम करेंगे.
वही कई वक्ताओं ने प्रीपेड मीटर में भारी गरबरी एवं भूमि सर्वेक्षण में हो रहे आम लोगो की परेशानी को लेकर आक्रोश जताया . बैठक में विनोद सिंह,लक्ष्मी कुमारी,वेद प्रकाश पटेल, रंजीत कुमार,रमेश चन्द्र गुप्ता,वेरेन्द्र सिंह, रामचन्द्र पटेल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.







