Home » Uncategorized » 102 एंबुलेंस कर्मी के हड़ताल पर जाने से मरीजों को हो रही है परेशानी।

102 एंबुलेंस कर्मी के हड़ताल पर जाने से मरीजों को हो रही है परेशानी।

स्वास्थ्य विभाग के 102 एम्बुलेंस सेवा कर्मी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर बीते सोमवार से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है , जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एम्बुलेंस कर्मियों ने सरकार से मांग किया है कि सभी कर्मीयों को पांच लाख का इन्शुरेंस किया जाए, आकस्मिक निधन पर 10 लाख रुपया दिया जाए , बकाया राशि का अविलंब भुगतान किया जाए, छह माह का पीएफ एवं एएसआई अभी तक नहीं किया गया है, इसे भी किया जाये . नई सेवा प्रदाता कंपनी में सभी कर्मचारियों का समायोजन श्रम अधिनियम के तहत कार्य करवाना सुनिश्चित किया जाए. इस हड़ताल को लेकर मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है, मरीजों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉ उन्हें रेफर तो कर देते हैं परन्तु एम्बुलेंस नही होने के कारण मरीजों की स्थिति और बिगड़ी जाती है, कुछ प्राइवेट एम्बुलेंस से लेकर चले जाते हैं, गरीबों के लिए एक बड़ी समस्या साबित हो रही है,

 

अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक रेनू कुमारी से मरीजों के समस्या को लेकर पुछे जाने पर बताया कि मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसको लेकर हम लोग भी चिंतित हैं फिर भी हमसे जहां तक हो सकता है वैकल्पिक व्यवस्था कर उन्हें जिला अस्पताल में पहुंचाया जाता है .

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This