Home » Uncategorized » सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति बुरी तरह ज़ख़्मी।

सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति बुरी तरह ज़ख़्मी।

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 के गोरौल चौक पर प्रखंड कार्यालय के सामने शुक्रवार की देर शाम एक अज्ञात वाहन की ठोकर एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया.

बताया गया है कि थाने के ही रामपुर बखतौर गांव निवासी जगदीश राम का 28 वर्षीय पुत्र मनोज राम एन एच् 22 को पार कर रहा था कि हाजीपुर की ओर से आ रही एम्बुलेंस गाड़ी ने जोरदार ठोकर मार दिया,जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने स्थानीय लोगो के सहयोग से उसे प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया प्राथमिक उपचार के डॉ इरफान ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This