गोरौल प्रखंड के सोंन्धो गाँव निवासी पूर्ब मुखिया व जिला राजद आपदा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद सिंह यादव का निधन हो गया है। वह 70 वर्ष के करीब एक वर्ष पूर्व उन्हे पक्षाघात का शिकार हो गये थे। पूर्व पैक्स अध्यक्ष भी थे। क्षेत्र मे वे काफ़ी लोकप्रिय रहे। राजद सुप्रीमो के परिवार से उनका काफ़ी लगाव था। उनके निधन पर पूर्व मंत्री वृषण पटेल , पुर्व मंत्री वीणा शाही, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ई संजीव कुमार सिंह, राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, प्रदेश राजद आपदा प्रकोष्ट के अध्यक्ष पी के चौधरी, प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह.पंसंस विश्वनाथ राय, पूर्व मुखिया अमन कुमार मेहता,पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार, राजनांदन प्रसाद यादव सहीत अन्य लोगो ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकब्यक्त किया है।








